फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब भेजने के नाम पर 30 हजार रुपये हड़पे, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब भेजने के नाम पर 30 हजार रुपये हड़पे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। इंद्रपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व सांपला खत्री गांव निवासी एक व्यक्ति ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर उससे 30 हजार रुपये लिए थे। वादा किया था कि जल्द पासपोर्ट बनवाकर वह उसे नौकरी के लिए वहां भेज देगा। काफी समय गुजरने के बाद भी जब उसने उसे वहां नहीं भेजा तो उसने अपने पैसे वापस मांगना शुरू कर दिए। लेकिन वह हर बार बहाना बनाकर उसे टरका देता था। इस दौरान उसने उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह पैसे लेने के लिए उक्त व्यक्ति के घर गया तो वह उसे देखकर गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उक्त व्यक्ति ने धमकी दी यदि अब वह उससे पैसे लेने के लिए आया तो वह उसे जान से मार देगा। प्रवीण ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट, घायल
देवबंद। बाबूपुर नगली गांव निवासी हरीश सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गांव में एक व्यक्ति के खेतों पर काम कर रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसने उक्त व्यक्ति से मजदूरी के पैसे मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारंटी को गिरफ्तार करने देवबंद पहुंची हरियाणा पुलिस
देवबंद। चोरी के मामले में वारंटी को गिरफ्तार करने देवबंद पहुंची हरियाणा पुलिस को बैरंग ही लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को हरियाणा पुलिस के हैड कांस्टेबल राहुल कुमार और विनोद कुमार देवबंद कोतवाली पहुंचे। जहां आमद दर्ज कराने के बाद उन्होंने बड़ा सांपला गांव में छापेमारी की। बताया जाता है कि उक्त गांव के एक युवक ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ वहां रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें