फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहीपुरा में हुए सांप्रदायिक संघर्ष में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला माहीपुरा में बाल्मीकि और मुस्लिम समुदाय के बीच हुए संघर्ष में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। दोनों पक्षों ने संयुक्त रूप से लिखित में अपना समझौतानामा थाना में दर्ज करा दिया है। जिससे इस मामले पर विराम लग गया है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के माहीपुरा चौक पर मंगलवार को बाल्मीकि और मुस्लिम समाज के लोगों में संघर्ष हो गया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में मुकुल की ओर से दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों नदीम, मन्नान और राशिद को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। मोहल्ले में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस और आरआरएफ भी तैनात कर दी गई।
बुधवार को बसपा नेता काजी शादान मसूद के नेतृत्व में सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक की और दोनों पक्षों को समझाकर समझौते के लिए तैयार कर लिया गया। दोनों पक्षों की ओर से समझौता नामा लिखवाया गया और थाना में जमा करा दिया गया। जिससे संघर्ष के बाद बढ़ रही तनाव की स्थिति कम हो गई है। समझौता कराने वालों में बसपा नेता काजी शाजान मसूद, वरिष्ठ भाजपा नेता शीतल विश्नोई, सपा नेता टिंकू अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि संचित अरोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रसीद मसूद के प्रतिनिधि मियां बबलू जैदी, शीतल टंडन, बाल्मीकि समाज के प्रधान विश्वास कुमार, मुकुल प्रधान, डाक्टर रागिब अंजुम, कारी गुड्डू, जीसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें