फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाका डालने का प्रयास कर रहे चोरों को डायल-100 ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाका डालने का प्रयास कर रहे चोरों को डायल-100 ने पकड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के स्थित एक मकान में खिड़की तोड़कर डाका डालने के लिए घुसने का प्रयास कर रहे चार आरोपियों को डायल 100 की टीम ने दबोच लिया। जिससे डकैती की बड़ी वारदात बच गई।
बुधवार की रात लगभग तीन बजे सात लोग मोहल्ला माडल टाउन स्थित शिव मदान के मकान में खिड़की तोड़कर घुसने का प्रयास कर रहे थे। उस समय परिवार घर में ही सोया हुआ था। तोड़ने की आवास सुनकर पड़ोस के लोग जाग गए और तुरंत ही डायल 100 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर ली। लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, लेकिन पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। जबकि तीन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। इस पथराव में तीन पुलिसकर्मियों के भी घायल होना बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम तरुण निवासी शाहदरा दिल्ली, शाहिद निवासी दया बस्ती शकूरबस्ती दिल्ली, सीताराम निवासी गोरपुर इलाहाबाद, समीर निवासी ग्राम साठोपुर बिहार बताया
विज्ञापन

पुलिस पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी घुमंतू जाति के हैं और वारदात के लिए ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे थे।
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के निकट श्रेष्ठ मेडिकल स्टोर में चोर रात लगभग 2 बजे दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुस गए और वहां से गल्ला चोरी कर लिया। चोरों ने शटर तोड़ने से लेकर गल्ला चोरी करने तक कोई भी पुलिसकर्मी उधर से नहीं गुजरा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
सुबह लगभग पांच बजे पड़ोसी ने दुकानदार रविंद्र को चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते दुकानदार रविंद्र मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए कब्जे में ली है। रविंद्र ने बताया कि चोर गल्ला उठाकर ले गए हैं जिसमें लगभग पांच हजार रुपये रखे हुए थे।
--------------
--। नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
सहारनपुर। राजकीय रेलवे पुलिस नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में ट्रेन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक सात किलो गांजा गोरखपुर से अंबाला ले जा रहा था।
जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर पांच पर पर गोरखपुर एक्सप्रेस के आने के बाद एक युक उतरा। पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत हो रहे युवक से पूछताछ की और उसके सामान की जांच की। चेकिंग के दौरान उसके सामान में 7 किलो गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र उर्फ सिंटू निवासी कतकिनार, नवान नगर बक्सर, बिहार बताया। उसने बताया कि वह बिहार से गांजा लेकर अंबाला जा रहा था। सहारनपुर किसी काम से उतरा था।
विज्ञापन

-------------------
--। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग
सहारनपुर। अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं जूड महादेव मंदिर जड़ौदा पांडा के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने शासन को प्रेषित जिलाधकारी को ज्ञापन देकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और आरएसएस को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर मजबूर करेंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवतको भी एक लाख लोगों के रक्त से हस्ताक्षर कराकर पत्र भेजा जाएगा। फिर भी कानून नहीं बना तो 22 अक्तूबर से हरिद्वार में हर की पौड़ी पर आमरण अनशन करेंगे।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें