फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। धनतेरस की रात को ईंट सप्लायर को घायल करके नगदी और अन्य सामान लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे के अलावा लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित उत्तराखंड कालोनी में पांच नवंबर की शाम को ग्राम हबीबगढ़ निवासी राव दिलशाद ईंटों को उतरवाकर तीनों ट्राली के सप्लायरों से 1.07 लाख रुपये का भुगतान लेकर स्कूटर से जा रहा था। रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसके सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उससे 1.07 लाख रुपये, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड लूटकर ले गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6.10 बजे पुलिस को आरोपियों के मवीखुर्द तिराहे पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सर्विलांस टीम एवं सदर कोतवाली पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और मवीखुर्द तिराहे से सद्दाम निवासी बड़ी मस्जिद के पास नवादा रोड और विनय शर्मा निवासी मोहल्ला दुर्गापुरी पेट्रोल पंप चूना भट्टी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, लूटे गए 1.07 लाख रुपयों में से बचे 25510 रुपये, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड की छायाप्रति बरामद की है। जबकि उनका तीसरा साथी अमर निवासी चूना भट्टी, मूल निवासी सरधना, मेरठ फरार हो गया।

लूट के बाद ही कर लिया था पैसे का बंटवारा
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनके तीसरे साथी अमर के पास रिवाल्वर थी, उसकी मोटरसाइकिल पर बैठकर ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। रिवाल्वर की ही बट मारकर राव दिलशाद को घायल किया था। उससे लूटे गए रुपयों में से दोनों के हिस्से में 60 हजार रुपये आए, जबकि शेष 47000 रुपये उनका साथी अमर के पास है।
विज्ञापन


तमंचे हाथ में लेकर फोटो खिंचवाते हैं आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मध्यम वर्गीय परिवार के हैं। लेकिन उनकी हसरतें काफी अधिक हैं। पार्टियों में तमंचे लेकर खुलेआम डांस करते हैं। तमंचे हाथ में लेकर फोटो भी खिंचवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें