फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर खाते से पौने दो लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। गांव जौला डिडौली निवासी एक व्यक्ति के खाते से पौने दो लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने सहित बैंक के उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

अंकित कुमार पुत्र सोपाल सिंह ने बताया कि उसका खाता कस्बे के एसबीआई शाखा में है। उसने बैंक का एटीएम कार्ड भी बनवाया हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि बैंक ने एटीएम निकासी की प्रतिदिन सीमा 20 हजार बताई थी, लेकिन उसके खाते से एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए है। इसमें एक दिन में ही पांच बार में 80 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक से रुपये वापस कराने की मांग की है। उधर, बैंक मैनेजर संजय कपूर ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिल गया है। जांच की जा रही है कि रुपया किसने और कहां पर निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें