फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

सरसावा। ग्राम कल्याणपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने विवाहिता के पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के देवर को हिरासत में ले लिया, जबकि पति फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सरसावा थाने में पहुंचे नानौता निवासी रामकुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीति का विवाह कल्याणपुर निवासी नरेंद्र के साथ 2016 में किया था। प्रीति का पति लगातार दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करता था और मना करने पर प्रीति को मारता पीटता था। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली की उनकी बेटी की मौत हो गयी है और उसके ससुराल वाले चुपचाप उसका दाह संस्कार करने जा रहे हैं। जिस पर परिजन कल्याणपुर पहुंचे और दामाद नरेंद्र से बेटी की मौत का कारण पूछा तो दामाद गोलमोल जवाब देने लगा। रामकुमार ने सरसावा थाना में तहरीर देकर प्रीति के पति नरेंद्र और देवर अमित पर उसकी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें