देवबंद (सहारनपुर)। बिजली चोरी रोकने तथा बकाया वसूली के लिए विद्युत निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थामना, शशि कालोनी, रणसूरा और तलहेड़ी खुर्द गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ग्राम प्रधान समेत 29 लोगों को बिजली चोरी करते पाए गए। सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विद्युत निगम के एसडीओ अमित कुमार त्यागी के निर्देशन में अवर अभियंता अजय कुमार, दयाराम सिंह, राहुल बंसल, मौ. जीशान, रामपाल सिंह आदि ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई गांव में कनेक्शन कटा और बकाया होने के बावजूद लोग एलटी लाइन पर कटिया डालकर विद्युत का संचालन करते पाए गए। जेई राहुल बंसल ने बताया कि थामना गांव निवासी महावीर, धर्मपाल, साहब दिया, भोपाल सिंह, दाताराम, मामचंद, मांगेराम, सत्यपाल, धारा सिंह, मोहर सिंह, रणसूरा निवासी सुरेंद्र कुमार, संदीप, दुष्यंत, सत्यपाल, सोनू, बीना देवी, इरशाद, प्रमोद कुमार, रमेश चंद, संदीप, शिवकुमार, तलहेड़ी खुर्द निवासी सुखबीर सिंह, परमानंद, राजेंद्र, चंद्र, शिवकुमार, विनोद, इंद्रपाल और शशि कालोनी निवासी ममता बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक गांव के प्रधान के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। राहुल बंसल ने कहा कि बिजली चोरों और बकाया वसूली के लिए निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा। जो कोई भी बिजली चोरी करते पकड़ता जाता है तो उसके विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से शीघ्र बकाया जमा कराने की अपील की।