फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं की तलाश में पुलिस की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनता रोड पर बहन की गोद से एक साल के बच्चे को छीनकर अपहरण करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गागलहेड़ी और आसपास के क्षेत्र में रात में दबिश दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन दबिश में आरोपी हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम ढमोला निवासी इंतजार की आठ वर्षीय पुत्री साजिया अपने एक साल के मासूम आशियान को गोद में लेकर संभालका गांव में रहने वाले अपने चाचा इसरार के यहां से अपने घर आ रही थी। जब वह जनता रोड स्थित धागा फैक्ट्री के पास पहुंची उसी समय मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने साजिया की गोद से उसके भाई आशियान को छीन कर अपहरण कर लिया। पुलिस ने सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे आशियान को गागलहेड़ी में आसाराम बापू आश्रम के निकट झाड़ियों से बरामद कर लिया। लेकिन अपहर्ताओं का पुलिस पता नहीं लगा सकी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवकों की जो तस्वीर मिली है, साजिया ने उसे पहचान भी लिया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कराकर गागलहेड़ी में दबिश दी। पहले रात में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। आरोपी के परिजनों ने पुलिस को उसके काम पर जाने की बात कही। पुलिस ने दिन में फिर से दबिश दी, लेकिन पुलिस फिर भी खाली हाथ रही। उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस पहुंची। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि कुछ संदिग्धों की तलाश में पुलिस प्रयास कर रही है। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

पुलिस को सरेंडर किए जाने की उम्मीद
पुलिस अपहर्ताओं को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है, लेकिन अपहर्ता पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो पहचान होने के बाद भी पुलिस के न पकड़ पाने को सिर्फ पुलिस द्वारा दबाव बनाया जाना माना जा रहा है। जिससे आरोपी खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें