फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। रविवार रात अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हाइवे पर नंदपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार रात नौ बजे महेंद्रा पिकअप ने सरसावा थाना क्षेत्र के गांव कादरगढ निवासी 26 वर्षीय वरुण पुत्र रघुबीर को टक्कर मार दी। वरुण बाइक से रामपुर मनिहारान से सहारनपुर की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी चालक यूसुफ पुत्र जहूर निवासी खाताखेडी सहारनपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई सतीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी चालक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नागल क्षेत्र में रविवार रात नौ बजे गागलहेड़ी की तरफ जा रही कार बलियाखेडी रेलवे पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार चालक 25 वर्षीय आसिफ पुत्र शकिल निवासी नूर बस्ती सहारनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ कार में मौजूद अदनान पुत्र इमरान, सावेज पुत्र नीना, शाहरुख पुत्र अकबर, नदीम पुत्र इकराम निवासीगण नूर बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला अस्पताल भेजा। जबकि मृतक के परिजनों द्वारा मौके पर पहुंच कर कानूनी कार्रवाई कार्रवाई न किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें