फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। फूल कालोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये समेत करीब ढाई लाख रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित मकान मालिक द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली में दी गई तहरीर में फूल कालोनी निवासी अबरार पुत्र इसरार ने बताया कि 18 मई को वह काम के लिए बाहर चला गया और उसकी पत्नी हाजरा अपने मायके चली गई। रविवार की सुबह उसे सूचना मिली कि उनके मकान में चोरी हो गई है। जब अबरार और उसकी पत्नी ने आकर मकान देखा तो ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखी 20 हजार की नगदी, सात तोले सोने और 700 ग्राम के लगभग चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें