फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागज बनाकर भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी नगीनी देवी ने ग्राम जाडखेड़ा निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी कागज तैयार कर उसकी भूमि पर कब्जा करने करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगीनी देवी का कहना है कि उसके पति को भूमि प्रबंधक समिति मोहम्मदपुर माफी ने अपने प्रस्ताव द्वारा 12 फरवरी 1983 द्वारा दी थी। उसका अनुमोदन परगनाधिकारी द्वारा कर दिया गया था। जिस पर उन्होंने निर्माण करा लिया। उसके पति की मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने फर्जी कागज तैयार कर उसकी भूमि को खरीदना दर्शाया है। जबकि उसके द्वारा बताई जा रही भूमि दूसरी है। उसने मुकदमा भी कर दिया। जो खारिज हो गया। अब आरोपी द्वारा असामाजिक तत्व भेजकर उस पर भूमि खाली करने के लिए दबाव बना रहा है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में नगीनी देवी ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में नगीनी देवी के साथ ग्राम हसनपुर के पूर्व प्रधान राम सिंह, बलवंत सिंह, मेलाराम, राजेश पाल, सुखवीर सिंह, अलीशेर, संदीप, रणवीर, प्रताप सिंह, नेत्रराम, संदीप, साधुराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें