बैंक संविदाकर्मी के खाते से 17 हजार निकाले
चिलकाना। ग्राहकों को आनलाइन ठगी के प्रति सचेत करने वाले बैंककर्मी ही ठगी के शिकार हो रहे हैं। चिलकाना में पीएनबी की शाखा में संविदाकर्मी से मोबाइल पर पासवर्ड पूछकर उसके एटीएम से 17 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को स्थानीय पीएनबी शाखा में कार्यरत संविदाकर्मी चालाकपुर निवासी रवि कुमार से किसी व्यक्ति ने मित्र बनकर फोन किया और फोन पर उससे उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड बातों-बातों में पूछ लिया। रवि कुमार ने जैसे ही पासवर्ड बताया, तो कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से 17 हजार रुपये निकालने का मैसेज उसके मोबाइल पर आ गया। रवि कुमार ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। इससे अधिकारियों ने तुरंत उसका खाता सीज कर दिया। रवि ने थाने पर अपने साथ हुई ठगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।