फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कराने वालों पर सख्त हुए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध खनन मामले में कार्रवाई को लेकर जिलाधिकारी पीके पांडे ने कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन मामले में नोटिसों के बाद आरसी जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को जिलाधिकारी ने अवैध खनन में नोटिसों के के बाद उनकी आरसी जारी नहीं कराने पर खान अधिकारी से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ सख्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो लोग वसूली प्रमाण पत्र जारी होने बाद भी धन जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए और जिन के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं उनकी आरसी जारी की जाए। खान अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि अवैध खनन से जुडे़ लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
खनन बेच रहे दबंग, प्रशासन बेखबर
सहारनपुर। जिले में एनजीटी की ओर से लगाई रोक के बावजूद अवैध खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बादशाही बाग क्षेत्र में एक कम्पनी द्वारा सडक बनाने के लिए बड़ी मात्रा में एकत्र किए गए खनन को क्षेत्र के कुछ दबंग व्यक्ति बेचने का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि यह कंपनी यहां से अब अपना कारोबार समेट चुकी है। हालांकि प्रशासन इससे बेखबर है।
विज्ञापन

जनपद में एनजीटी के निर्देश से खनन और उसका परिवहन बंद है। मिली जानकारी के अनुसार बादशाही बाग क्षेत्र में एक कंपनी द्वारा सड़क निर्माण के लिए इकट्ठा किए गए इस खनिज को गांव मगनपुरा के कुछ दबंग व्यक्ति बेच रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यहां से कई वाहन खनिज के रोजाना बेचे जा रहे हैं। बता दें कि सड़क बनाने वाली यह कंपनी यहां से अपना कारोबार समेट चुकी है। क्षेत्राधिकारी बेहट इंदू सिद्धार्थ का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें