फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में गेट एवं मीनारें तोड़ने पर भड़के लोग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद में गेट एवं मीनारें तोड़ने पर भड़के लोग, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। नखासा बाजार स्थित मस्जिद में मीनारें एवं दरवाजा तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समाज के लोग भड़क उठे। लोगों ने जमकर हंगामा किया और मस्जिद के मुतवल्ली पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने मस्जिद में चल रहे कार्य को रुकवा दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नखासा बाजार स्थित मस्जिद में निर्माण कार्य कराने के लिए कुछ मीनारों और गेट को तुड़वा दिया गया था। जिस पर लोग भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने मस्जिद के मुतवल्ली गौहर नवी पर आरोप लगाया कि वह कब्जा करने का प्रयास कर रहा है और मस्जिद की मीनारों को खुर्द-बुर्द करना चाह रहा है। लोगों ने तोड़फोड़ कर रहे मजदूरों को भगा दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। ताहिर ने आरोप लगाया कि गौहर नवी ने मस्जिद की मीनारें भी तोड़ दीं और गेट भी तोड़ दिया है। जबकि गौहर का कहना है कि वह गेट को वहां से हटवाकर बाहर बनवा रहा था, जिससे मस्जिद में कुछ जगह हो सके। मीनारों केे तुड़वाकर ठीक कराया जा रहा था। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो चाहते हैं कि उनकी सलाह के बिना विकास का कोई काम न हो। इसलिए विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को कार्रवाई की चेतावनी दी। जिस पर दोनों पक्षों ने आपस में समझौता करने का आश्वासन दिया। निर्णय लिया गया कि मस्जिद में निर्माण कार्य सभी की सहमति होने पर ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें