फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ट्रक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ट्रक बरामद
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित भैंरो मंदिर के निकट से बृहस्पतिवार रात को चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने मानकमऊ के निकट नकुड़ रोड से बरामद कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपी ट्रक चोरी कर नजीबाबाद में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

कमेला कालोनी निवासी दिलशाद ने बृहस्पतिवार रात अपना ट्रक अंबाला पुल के नीचे भैरों मंदिर के निकट खड़ा कर दिया था और अपने घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब वह ट्रक ले जाने के लिए पहुंचा तो वहां ट्रक नहीं था। उसने आसपास ट्रक को काफी तलाश किया, लेकिन ट्रक नहीं मिला। इस मामले में दिलशाद ने कुतुबशेर थाना में ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। शनिवार को कुतुबशेर पुलिस को चोरी हुए ट्रक के नकुड़ रोड पर जाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को रुकवा लिया। लेकिन ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अदनान उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला शमादार है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी ने रात में ट्रक चोरी कर छिपा दिया था। शनिवार को सुबह तड़के ही ट्रक को बेचने के लिए नजीबाबाद ले जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नजीबाबाद में वह ट्रक को कटवाने के लिए ले जा रहा था। कुतुबशेर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि आरोपी पहले भी कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके फरार आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें