फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। मल्हीपुर रोड पर जंधेड़ी फाटक के निकट बस की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
रविवार को गागलहेड़ी के ग्राम कैलाशपुर निवासी जयप्रकाश (35) पुत्र महेंद्र साथी बिट्टू (32) पुत्र पवन निवासी ग्राम रत्नाखेड़ी के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। दोनों जैसे ही मल्हीपुर मार्ग पर नया गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जयप्रकाश बस के नीचे कुचल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि जयप्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बस चालक को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी दुर्घटना का कारण
मल्हीपुर रोड पर हुई दुर्घटना का कारण बस की गति तेज होना बताया जा रहा है। मल्हीपुर सड़क संकरी है। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने पूछताछ में बताया कि प्राइवेट बस तेज गति से आ रही थी। सड़क काफी छोटी है। जिस कारण बाइक सवार खुद को बचा नहीं पाए और बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें