बच्चे के साथ कुकर्म किया
बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बच्चे को जूस पिलाने का लालच देकर उससे कुकर्म किया। वह बच्चे को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। बाद में बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और परिवार को घटना की जानकारी दी।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित के पिता ने बताया कि मंगलवार दोपहर में उसका सात वर्षीय पुत्र गांव के अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। तभी वहां गांव का एक युवक पहुंचा और उसके पुत्र को दुकान से जूस पिलाने का लालच देकर एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने उसके पुत्र के साथ कुकर्म किया। उसने बताया कि बच्चे को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोप है कि जब उसकी मां बच्चे को लेकर आरोपी युवक के घर पहुंची तो उन्होंने ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पीड़ित बालक को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।