फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों में लोगों का सामान चोरी करने एवं चेन झपटने की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में जीआरपी ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई चेन का लॉकेट भी बरामद किया है।
विज्ञापन

जगाधरी निवासी सुमित्रा दो दिन पूर्व अंबाला पैसेंजर से सहारनपुर से जगाधरी जा रही थी। रास्ते में किसी ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। इस मामले में उसने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को जीआरपी को को प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला के होने की सूचना मिली। जीआरपी कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पश्चिमी दिशा में बनी आखिरी सीट पर बैठी महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के पास से सुमित्रा की सोने की चेन में पड़ा लॉकेट बरामद किया है। जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम माया पत्नी राजू है। महिला मूल रूप से अनाज मंडी जिला बाराबंकी की रहने वाली है। फिलहाल यह महिला सहारनपुर में शनि मंदिर के पास रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें