फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से छेड़छाड़ कर रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दस साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर एकांत में ले जाकर छेड़छाड़ कर रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के राकेश टॉकीज के निकट एक दुकान में काम करने वाला एक युवक शनिवार रात लगभग दस बजे दस साल की एक बच्ची को बहला-फुसला कर लाया और दुकान की सुनसान छत पर ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिस पर बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोनू निवासी पीलीभीत है। मोनू राकेश टॉकीज के पास स्थित मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। मोनू को छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें