फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। सोमवार की रात थाना क्षेत्र के गांव खटौली से बाइक सवार बदमाशों ने एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक के जाग जाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

अनित कुमार उर्फ काला पुत्र सुरेश चंद ने बताया कि गांव में उसने अपने मकान के हिस्से में रास्ते की तरफ परचून की दुकान कर रखी है। रात करीब एक बजे उसकी दुकान का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी व करीब 10 हजार रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। इसी बीच उसकी आंख खुल गई। जैसे ही वह बाहर निकला तो बाइक सवार तीन बदमाश फायर करते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उधर, थाना प्रभारी हरीश राजपूत का कहना कि रात में ही सूचना पर वह मौके पर पहुंचे थे। चोरो ने चोरी का प्रयास किया था। फायरिंग दुकान मालिक ने की है। मामला संदिग्ध है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें