फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की कैंटीन में मारपीट, तोड़फोड़, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। शराब की कैंटीन में 70 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान ही ठेके में कुछ लोगों ने तोड़ फोड़ कर वहां रखा कैश और सामान भी बिखेर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सांय करीब छह: बजे चिलकाना में नल्हेड़ा रोड स्थित एक बारात घर में शादी समारोह चल रहा था। बारात घर के पास स्थित शराब के ठेके की कैंटीन में नाश्ते के 70 रुपये को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आए। शादी में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश से आये हुए युवक मोहसीन पुत्र रशीद पहलवान को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में हाकिम अली पुत्र जिन्दा हसन को भी सिर में गंभीर चोट आई। शराब के ठेके पर मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा वहां मारपीट करने वालों को लाठियां फटकार कर भगाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने शराब के ठेके में घुस कर वहां तोड़ फोड़ कर दी तथा गल्ले में रखे कैश को भी जमीन पर गिरा दिया। पुलिस घायल मोहसीन तथा हाकिम अली सहित छह लोगों को पकड़ कर थाने में ले आई। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अव्यवस्था फैलाने तथा कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें