फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म को विरोध करने पर छात्रा को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर छात्रा को घायल कर दिया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव निवासी परचून की दुकान करता है। उसकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा दस की छात्रा है। छात्रा के पिता के मुताबिक गांव का ही एक युवक रविवार की रात घर की चारदीवारी फांद अंदर घुस गया और उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने बेटी सिर में चोट मारकर घायल कर दिया। तभी परिजनों की आंख खुल गई और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पिटाई करने के बाद डायल 100 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि तहरीर आने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें