देवबंद (सहारनपुर)। मामा की बारात में गई बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्तार से बाहर है।
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित परिजनों की तहरीर पर हाशिमपुरा गांव निवासी मोहित के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के एक गांव से मामा की बारात में गई आठ वर्षीय बच्ची के साथ मोहित ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद वह उसे हालत बिगडने पर बारात की बस में बिठाकर फरार हो गया था। वापस घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए बच्ची को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि घटना उत्तराखंड के झबरेड़ा क्षेत्र में हुई है। इसलिए कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट को झबरेड़ा थाना में स्थानांतिरत किया जाएगा।
बिजली चोरी करते 28 लोग पकड़े, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। विद्युत निगम ने नगर एवं देहात क्षेत्र में छापामारी कर 28 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। सभी लोगों के खिलाफ अधिकारियों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शुक्रवार को विद्युत निगम के अवर अभियंता सत्यप्रकाश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को नगर के मोहल्ला पठानपुरा, लहसवाड़ा, मंगलौर बस स्टैंड पर मंसूर, नफीस, मोबीन, नईम, महबूब हसन, अमीर व नफीस अहमद के यहां छापामारी की गई। जहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा फुलास अकबरपुर और असदपुर करंजाली गांव में भी छापेमारी की गई। जहां 20 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। सत्यप्रकाश के मुताबिक सभी लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।