फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण पर 12 हजार का ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और अन्य पदाधिकारियों पर डीआईजी की ओर से 12-12 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई है। अब तक इन पर एसएसपी द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन

सहारनपुर में नौ मई को हुए बवाल में पुलिस ने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, जिलाध्यक्ष कमल वालिया और मंजीत को आरोपी बनाया। उन पर लोगों को भड़काने, बवाल कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो, ऑडियो, मैसेज पोस्ट करने समेत कई आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। नौ मई को बवाल के दौरान चंद्रशेखर और उसके साथी पुलिस के सामने ही थे। लेकिन बवाल के बाद से सभी लोग फरार हो गए। इस पर एसएसपी की ओर से उनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। अब डीआईजी की ओर से 12-12 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया गया है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चारों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए डीआईजी की ओर से 12-12 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई है। चारों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
भीम आर्मी पर नहीं, दंगाइयों पर हो रही कार्रवाई
सहारनपुर। अब तक भीम आर्मी पर बवाल करने का आरोप लगाने वाली पुलिस अब भीम आर्मी के नाम से ही बैकफुट पर नजर आने लगी है। भीम आर्मी की बजाय अब अन्य उपद्रवियों पर कार्रवाई की जा रही है। नौ मई को हुए बवाल के बाद पुलिस अधिकारियों ने भीम आर्मी को ही टारगेट बना लिया था। बवाल का आरोप भीम आर्मी पर लगाया गया। लेकिन अब भीम आर्मी के नाम को बवाल से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि भीम आर्मी से कोई मतलब नहीं है। भीम आर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, वह तो सिर्फ दंगाइयों पर ही कार्रवाई कर रहे हैं। भीम आर्मी से जुड़े ऐसे काफी लोग हैं जो बवाल में शामिल नहीं हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं एक अन्य पर भी ईनाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें