फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक बताकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक बताकर किया हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। जुबली पार्क में एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक बेचने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने कंपनी का माल चेक किया तो दो कोल्डड्रिंक की बोतल एक्सपायरी डेट की निकली, लेकिन बाकी माल सही पाया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के जुबली पार्क में एक कंपनी द्वारा अपने वाहन के जरिए कोल्डड्रिंक बेची जा रही थी। नेहरू मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल ने बताया कि कुछ लोगों ने व्यापार मंडल से शिकायत की कि कंपनी द्वारा एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक बेची जा रही है। इसको लेकर व्यापारी एकत्र हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लोगों ने हंगामा किया। व्यापारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद वाहन में रखी कोल्डड्रिंक की बोतलों की जांच की गई तो दो बोतल एक्सपायरी डेट की मिली, लेकिन बाकी माल सही पाया गया। व्यापारियों ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने कंपनी को बदनाम करने की कोशिश की। दो बोतलें वहां एक्सपायरी डेट की डाली गई। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें