फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही चार लाख रुपये की शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आबकारी टीम एवं देहात कोतवाली पुलिस ने चिलकाना रोड पर हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही सौ पेटी शराब बरामद कर ली। इसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि दो आरोपियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने देहात पुलिस के साथ चिलकाना रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। जब वह बड़ी नहर के पास से चेकिंग कर रहे थे तो उसी समय एक टाटा 407 ट्रक चिलकाना की ओर से आया। टीम को चेकिंग करते देख ट्रक में सवार दोनों लोग ट्रक को दूर ही रोककर फरार हो गए। संदेह होने पर आबकारी एवं पुलिस टीम ने ट्रक की तिरपाल उठाकर जांच की तो उसमें शराब की पेटियां मिलीं। देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रक से लगभग चार से पांच लाख रुपये की शराब बरामद हुई है। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पकड़ी गयी शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई गई थी, जबकि शराब पर मार्का अरुणाचल प्रदेश का लगा हुआ मिला।
पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में जानी निवासी लखनौर तथा जुलु निवासी चंदेना कोली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
शराब तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने 62 फुटा मार्ग से तस्करी कर लाई गई एक पेटी शराब सहित जावेद निवासी एकता कालोनी को पकड़ा है। मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का की है।
विज्ञापन

लूट के दो आरोपियों पर लगी गैंगेस्टर
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि गोविंद नगर निवासी अंकित उर्फ छोटू एवं मोहल्ला नवाबगंज निवासी जहांगीर को कुछ दिन पूर्व ही लूट की वारदात के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपियों से लूट का माल और हथियार भी बरामद हुए थे। दोनों फिलहाल जेल में बंद है। अब इन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें