फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने महिलाओं से चेन लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी बाइक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से लूटी गई दो चेन बरामद की गई।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि दो सप्ताह से क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई थी। बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगाई गई थी। शनिवार को उपनिरीक्षक रेशम पाल और नरेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ मल्हीपुर रोड स्थित विनोद विहार के मोड़ से एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास से आवास विकास में हरि मंदिर के पास से और पंजाबी बाग में महिला से लूटी गई चेन बरामद की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ छोटू पुत्र मोरिश निवासी मोहल्ला गोविंदनगर का रहने वाला है, जबकि उसका साथी जहांगीर पुत्र असगर अली निवासी मोहल्ला नवाबगंज भी सहारनपुर का रहने वाला है। फरार आरोपी जहांगीर को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें