फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार पर चोरी का आरोप
विज्ञापन

नागल। क्षेत्र के गांव खजूरवाला निवासी तालिब ने थाने में तहरीर देकर अपने रिश्तेदार और उसके दो साथियों पर घर में रखी नगदी और जेवर चुराने का आरोप लगाया है। उसने थाने में बताया कि उसके भाई का साला चिलकाना निवासी अपने दो साथियों को लेकर शुक्रवार को उसके घर आया था।
विज्ञापन

शाम का खाना खाकर वापस चला गया था। रात को उसके घर का ताला तोड़कर चोरों ने एक बक्सा चुरा लिया था। इसमें पचास हजार रुपये नगद और 15 हजार रुपये की कीमत के जेवर थे। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद शक होने पर चिलकाना जाकर इस संबंध में बात की तो उसने चोरी करना कबूला और गांव आकर खाली बक्सा भी बरामद कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें