फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इलाज के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने जिला उपभोक्ता फोरम के माध्यम से महिला चिकित्सक को नोटिस भेजा है। नानौता क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी को आठ वर्ष हो चुके है। मगर, कोई संतान ना होने की वजह से वह परेशान थी। उसने दिल्ली रोड स्थित एक महिला चिकित्सक के यहां इलाज करवाया। महिला चिकित्सक ने उसके और उसके पति के कई टेस्ट कराए और भरोसा दिलाया कि जल्द उसके संतान हो जाएगी। आरोप है महिला चिकित्सक लगातार इलाज और टेस्ट के नाम पर उनसे पैसे लेेती रही। मगर, उसके संतान नहीं हुई। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने इलाज के नाम पर 1.47 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिला ने जिला उपभोक्ता फोरम के माध्यम से महिला चिकित्सक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें