फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ग्रामीण का शव जगदेई के जंगल में पड़ा मिला, सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शव जगदेई के जंगल में पड़ा मिला
विज्ञापन

देवबंद। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए मायापुर के युवक का शव जगदेई गांव के जंगल में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मायापुर गांव निवासी श्यामा का पुत्र राज सिंह (36) किसी काम से घर से बाहर गया था, लेकिन देर रात्रि तक भी घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में इधर उधर भटकते रहे, लेकिन राज सिंह का कहीं कुछ पता नहीं लगा। शुक्रवार को सुबह जगदेई के ग्रामीण जंगलों में गए तो उन्हें एक खेत में शव पड़ा मिला। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मायापुर के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने उसकी पहचान राज सिंह के रूप में की। कुछ देर बाद उसके परिजन भी वहां आ गए। बताया जाता है कि राज सिंह गांव में ही राशन डीलर के यहां राशन वितरण का कार्य करता था तथा पिछले काफी समय से वह नशे का आदी हो चुका था। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर आनन फानन में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलती है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें