फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट, हंगामा--

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला नवीनगर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने के साथ हंगामा हुआ। डायल-100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली सदर बाजार ले आई।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नवीनगर में शुक्रवार की शाम छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इस हद तक बढ़ी की दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि मारपीट में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली सदर बाजार ले आई। सीओ द्वितीय मुुकेश मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। मारपीट होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें