फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता मामले में कोतवली पहुंचे पालिका कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिपिक से अभद्रता के मामले में कोतवाली पहुंचे पालिका कर्मचारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अवैध रूप से संचालित पानी का कनेक्शन काटने की बात पर पूर्व सभासद ने नगर पालिका में तैनात जलकल लिपिक के साथ अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे नाराज पालिका कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और पूर्व सभासद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को पालिका कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचे जलकल लिपिक विकास चौधरी ने बताया कि सोमवार को अधिशासी अधिकारी के आदेश पर वे घर-घर जाकर अवैध रुप से संचालित पानी के कनेक्शनों की जांच कर रहा था। जब वह मोहल्ला किला स्थित एक पूर्व सभासद के घर पहुंचा तो वहां अवैध रुप से पानी का कनेक्शन चलता मिला। विकास चौधरी के मुताबिक वे पूर्व सभासद से स्वयं कनेक्शन काटने की बात कहकर वहां से वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद पूर्व सभासद कार्यालय पहुंचा और अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उन्होंने पूर्व सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नीरज गोस्वामी, अहमद गजाली, मोहम्मद अकबर, सुंदरलाल, महबूब हसन, विक्रम सिंह, ऋषिपाल, ताबिश, मेराजुद्दीन, अशोक, किरतपाल, इरशाद, आरिफ, बलराम, प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें