फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसीना में अवैध कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसीना 50 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर
विज्ञापन

चलाकर अवैध कब्जा हटवाया

देवबंद। गांव सरसीना में एसडीएम रामविलास यादव की अगुवाई में शुरू किए गए अभियान में कागजों में तालाब के लिए छोड़ी गई करीब 50 बीघा जमीन को ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया।
जिलाधिकारी पीके पांडेय के आदेश पर एसडीएम रामविलास यादव के नेतृत्व में तहसील की टीम भारी पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह सरसीना गांव में अवैध कब्जा हटवाने पहुंची तो कब्जाधारियों ने कुछ विरोध किया। यहां नाथीराम, टीटू और सुशील ने अधिकारियों को जमीन संबंधी कुछ कागजात भी दिखाए। लेकिन उनकी एक न सुनी गई क्योंकि यह जमीन कागजों में तालाब के लिए छोड़ी गई थी जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। अधिकारियों 50 बीघा जमीन पर खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे कब्जा मुक्त कराकर उसे ग्राम प्रधान पीतम सिंह और लेखपाल की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व गांव में मुनादी कराकर जमीन को खाली करने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके कब्जाधारी लोग जमीन को खाली नहीं कर सके। इस कारण अभियान चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया। उन्होंने बताया कि सरसीना गांव में करीब 200 बीघा जमीन और भी है जिस पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसे भी अभियान चलाकर कब्जामुक्त कराया जाएगा। जमीन के कब्जा मुक्त होने के बाद एसडीएम रामविलास यादव और सीओ सिद्धार्थ सिंह ने निरीक्षण किया। टीम में राजस्व निरीक्षक रिजवान अली, लेखपाल सुलखान सिंह और अखिल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें