सहारनपुर। नोएडा के दादरी में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया असलम बुंटा सहारनपुर का 50 हजार का इनामी बदमाश था। असलम रमजानी गैंग का सक्रिय सदस्य था और वह वेस्ट यूपी तथा उत्तराखंड में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
नोएडा में के दादरी में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए असलम बुंटा पर सहारनपुर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को असलम की काफी दिनों से तलाश थी। असलम रमजानी गैंग का सक्रिय सदस्य था और वह उत्तराखंड एवं वेस्ट यूपी में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। असलम पर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के कोतवाली देवबंद, नानौता, रामपुर मनिहारान, गाजियाबाद, हरिद्वार के मंगलौर, रुड़की, थाना बुग्गावाला में लूट, डकैती और रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सहारनपुर के 50 हजारी इनामी बदमाश असलम की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।