फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में चल रहा था जुआ का कारोबार, 11 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में जुआ खेल रहे 11 गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में धड़ल्ले से चल रहे जुए के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मोहनपुर गाढ़ा निवासी शहीद के मकान से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 104060 रुपये एवं 17 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव मोहनपुर गाढ़ा में काफी समय से जुए का बड़ा कारोबार होने की जानकारी पुलिस तक पहुंच रही थी। यहां पर दूसरे गांवों और शहर से पहुंचकर लोगों को जुआ खिलवाया जा रहा था। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहनपुर गाढ़ा निवासी शहीद के घर की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने मौके से सुमित कुमार निवासी नुमाइश कैंप, सहारनपुर, गौरव मेहंदी निवासी 2/1666 हकीकत नगर निकट पानी की टंकी, राकिब निवासी ग्राम चुनेटी गाढ़ा, अनवर निवासी 56 सदर अस्पताल आवासीय परिसर, चंद्रेश कुमार निवासी घोघेरकी, विपिन कुमार निवासी घोघेरकी, प्रवीण कुमार निवासी मल्हीपुर, अमित बजाज निवासी हकीकत नगर बड़ा मंदिर चौक थाना सदर बजार, सदाकत निवासी मल्हीपुर, अरशद निवासी मोहनपुर गाढ़ा, शहीद निवासी मोहनपुर गाढ़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 104060 रुपये एवं 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें