फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या, लूट का आरोपी 15 हजार का ईनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या, लूट का आरोपी 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। जनकपुरी और सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या, लूट तथा चेन झपटने के आरोपी 15 हजार रुपये के इनामी शामली के हरबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई चेन, तमंचा, चरस एवं मोटरसाइकिल बरामद की है।
शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे सदर बाजार कोतवाली पुलिस एवं थाना जनकपुरी पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को हरी मंदिर के निकट इनामी बदमाश के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जनकपुरी और सदर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी की और 15 हजार के इनामी हरबीर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन, एक मोटरसाइकिल, 160 ग्राम चरस, एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 23 मार्च 2017 को लगभग सवा 6 बजे राज यादव पत्नी रमेश यादव निवासी शास्त्रीनगर से घर से जाते समय पंजाबी बाग के सामने और मोहल्ला जनकपुरी से एक महिला के गले से सोने की चेन लूटी थी। जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र ने बताया कि हरबीर निवासी ग्राम अहमदगढ़ झिंझाना, शामली ने सहारनपुर में चेन लूट की गई घटनाओं को अंजाम दिया। मुजफ्फरनगर के मंडी कोतवाली में भी हत्या का आरोपी है। काफी समय से फरार चल रहा था जिसके चलते हरबीर पर 15000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या समेत सात मामलों में चल रहा था वांछित
जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी इनामी हरबीर हत्या, लूट, चोरी समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था। मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर में हत्या समेत दो मामले दर्ज हैं। सदर कोतवाली में चार मामले दर्ज हैं और एक मामला जनकपुरी थाना में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें