फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में सपा नेता को हिरासत में लिया, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नुमाइश कैंप क्षेत्र में पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद में एक बार फिर से दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। रात भर दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहे। पुलिस ने सपा नेता समेत दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगर निकाय के चुनाव को लेकर मोहल्लों में पार्षद के लिए खींचतान शुरू हो गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश कैंप में सपा नेता इसरार चौधरी और मुजफ्फर में ईद पर पोस्टर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसरार चौधरी ने मुजफ्फर की दीवार पर ईद मुबारक के पोस्टर लगा दिए। जिस पर मुजफ्फर ने आपत्ति जता दी। दोनों में विवाद हो गया। बाद में इसरार ने माफी मांग ली।
उस समय तो मामला शांत हो गया। बताया जा रहा है कि इसरार चौधरी ने इसके बाद मुजफ्फर के मन्नत बैंक्वेट हॉल के संबंध में संबंधित विभागों से आरटीआई के तहत सूचनाएं मांग लीं। जिसमें नक्शा, पंजीकरण समेत कई बिंदु शामिल थे। जिस पर मामला भड़क गया। जब सूचना के बारे में पूछा गया तो फिर विवाद शुरू हो गया। शनिवार की रात को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। लेकिन जिम्मेदार लोगों ने दोनों में समझौता कराने का आश्वासन देकर पुलिस कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। पुलिस का कहना है कि लेकिन समझौते के नाम पर दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आ गए, रात 3 बजे तक भी समझौता नहीं हो सका, बल्कि विवाद बढ़ता ही गया। पुलिस ने शांति भंग होते देख दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनमें सपा नेता इसरार चौधरी के अलावा रियाज और मुजफ्फर शामिल रहे। पुलिस ने तीनों का 151 के तहत चालान कर दिया। उनके मुचलके भी पाबंद करा दिए। इसके अलावा पुलिस ने काफी समय से वांछित चल रहे एक आरोपी महमूद निवासी नुमाइश कैप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें