फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समद हत्याकांड: कुर्की के लिए हत्यारों की संपति का चिंहीकरण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुस्समद हत्याकांड में कुर्की की तैयारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अब्दुस्समद हत्याकांड में पुलिस फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को गैर जमानती वारंट लेने के साथ ही कुर्की के लिए हत्यारों की संपत्ति को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

22 जून को गोलियां बरसाकर सांपला रोड निवासी अब्दुस्समद को मौत के घाट उतारने वाले मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी प्रापर्टी डीलर फूल मियां, फुसाल अकबरपुर गांव निवासी हसनैन और सांपला खत्री निवासी साजिद अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस ने अदालत से तीनों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट भी ले रखे हैं। पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन हत्यारोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते हैं। जिसके बाद अब पुलिस ने तीनों लोगों के घरों की कुर्की के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि फूल मियां समेत तीनों हत्यारोपियों की संपत्ति का चिह्नीकरण किया जा रहा है। अभी तक मोहल्ला बड़जियाउलहक और कोहला बस्ती पर फूलमियां की संपत्ति को चिह्नित किया गया है। इसके साथ ही और भी जानकारी जुटाई जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी। वहीं, बताया गया है कि हत्याकांड में नामजद फूलमियां सऊदी अरब में बैठा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें