फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोहानी सराय पहुंचकर संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन लोगों का घेराव कर लिया। आरोप है कि पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दो लोग फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने अपना नाम कामिल निवासी मोहल्ला आली निकट दीवान टेंट हाउस थाना मंडी बताया। पुलिस फरार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इसके अलावा मंडी पुलिस ने पुराना कलसिया रोड से आतिफ उर्फ मोनी निवासी 786, खाताखेड़ी चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं दो मोटरसाइकिलों के इंजन, चेसिस एवं मोटरसाइकिल के पार्ट्स तथा एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी का आरोप
सहारनपुर। ग्राम नल्हेड़ा बक्काल भाउपुर निवासी मोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि ग्राम इस्माइलपुर निवासी एक व्यक्ति पर अपने साथियों के साथ मिलकर विकलांग कोटे से सफाईकर्मी की नौकरी लगवाने के नाम 50000 रुपये ले लिए। लेकिन नौकरी नहीं लगवा पाया। बार-बार तगादा करने पर सिर्फ 22000 रुपये ही वापस किए। अब पैसे वापस करने से इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट की। उसने आरोपियों पर फर्जी मार्कशीट, स्टांप बनाने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें