फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

सरसावा(सहारनपुर)। सहकारी चीनी मिल सरसावा का एक अधिकारी अपने सरकारी आवास में मृत पड़ा मिला। अधिकारी पूरी तरह से निर्वस्त्र अवस्था में था। आसपास फैली दुर्गंध के कारण पड़ोसियों ने मिल प्रबंधन को सूचना दी। तब जाकर मामले का पता चता। सूचना मिलने पर पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की तथा सबूत इकठ्ठा किए।
देवरिया निवासी मार्कंडेय द्विवेदी (55 वर्ष) मिल में लैब इंचार्ज के रूप में पिछले तीन साल से कार्यरत थे। जिन्हें मिल में ही आवास आवंटित था। मिल के प्रधान प्रबंधक एसके सराफ तथा सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मार्कंडेय द्विवेदी 20 जून को घर जाने के लिये 10 दिन की छुट्टी लेकर गए थे तथा एक जुलाई को उन्हें काम पर लौटना था, लेकिन वे एक जुलाई को काम पर नहीं आए और न ही उनका कोई फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उनके पड़ोस में रहने वाले मिल में कार्यरत गांधी राम राठौर के परिवार को दुर्गंध आई। गांधी राम ने फौरन इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारी तथा जीएम को दी। जिसके बाद सभी लोग पुलिस की मौजूदगी में दुर्गंध वाले स्थान की खोजबीन करते हुए लैब इंचार्ज के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस ने झटके साथ दरवाजा खोल दिया। कमरे में लैब इंचार्ज मार्कंडेय का शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था तथा उनके तन पर एक भी कपड़ा नहीं था। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची। सारे आवास की बारीकी से जांच की तथा सुबूत इकठ्ठा किए। एसओ ने बताया कि कमरे में शराब तथा बीयर की खाली बोतलें पड़ी हुईं थी। बाथरूम में पानी की टंकी भी चल रही थी जिससे पुलिस ने अंदाजा लगाया कि द्विवेदी नहाने के लिए उठे होंगे, लेकिन अधिक शराब पीने के कारण गिर पड़े होंगे और संभवत: उनकी मौत भी उसी कारण हुई होगी। एसओ कपिल गौतम ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है तथा परिवार को भी जानकरी दे दी गयी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें