खेकड़ा (बागपत)। सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे रटौल चौकी पुलिस तीगरी पुलिया पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी रटौल की तरफ से आए बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस को देख बाइक वापस मोड़कर भागने लगे। थाना प्रभारी ने बताया पीछा कर दोनों को दबोचा। दोनों बीच में बाइक पर बोरा रखे थे। जांच करने पर बोरे से दो भैंस की खाल मिली। पुलिस रिहान पुत्र कमरूदीन एवं रिहान पुत्र बिंदु निवासी रटौल को गिरफ्तार कर खेकड़ा थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया उन्होंने रटौल में अपने घर पर ही दो भैंसों को काटकर मांस को गांव में ही एक व्यक्ति के यहां हुई शादी में बेचना बताया। पुलिस ने उनके बताए व्यक्ति के यहां भी दबिश दी, लेकिन वहां मांस नहीं मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।