फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। नकाबपोश आठ हथियारबंद डकैतों ने देहरादून रोड स्थित सनसिटी में एक मकान में घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया और जमकर डकैती डाली। डकैतों ने घर से नगदी और लाखों रुपये का डाका डाला।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित सनसिटी कालोनी निवासी नदीम व नवाब पुत्र यामीन ने बताया कि शुक्रवार की रात दो बजे के लगभग आठ नकाबपोश डकैत सीढी लगाकर छत पर पहुंचे और वहां से जीने के रास्ते घर में घुस गए। जीने एवं कमरों में दरवाजे न लगे होने के कारण डकैत घर में आसानी से प्रवेश कर गए। डकैतों ने नदीम एवं नवाब के परिवार के लोगों उनकी माता सरवरी को हथियारों से आतंकित करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद डकैतों ने पूरा घर खंगाल डाला। लगभग एक घंटा डकैत घर में एक-एक कमरे की तलाशी लेते रहे। डकैत घर में रखी नगदी एवं सोने, चांदी के आभूषण ले गए। नदीम ने बताया कि डकैत जींस टीशर्ट पहने थे एवं उनकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच थी। सभी डकैत हथियारों से लैस थे। डाका पड़ जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया। जिसके बाद मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस शाम तक मामले को दबाने का प्रयास करती रही। इससे पहले भी गागलहेड़ी क्षेत्र व कस्बे में चार डकैती पड़ चुकी है। जिससे कस्बावासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

देहरादून स्थित सनसिटी कालोनी में डकैतों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें