सहारनपुर। एक माह पूर्व शादी समारोह से चोरों ने एक महिला का पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन किशोरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के पर्स में 80 हजार रुपये रखे हुए थे।
मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित मंजूर पैलेस में एक विवाह समारोह के दौरान एक महिला का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में 80 हजार रुपये रखे हुए थे। जबकि दो दिन पूर्व एक शादी समारोह में इश्तिखार अहमद के 24 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। वीडियो फुटेज में कुछ संदिग्ध बच्चे भी नजर आए थे। पुलिस को आरोपियों की काफी समय से तलाश थी। मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने नसीम निवासी कोलागढ़ एवं तीन किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इश्तेखार से चोरी किए रुपये उन्होंने छह-छह हजार रुपये आपस में बांट लिए। जबकि महिला से चोरी किए गए 80 हजार रुपयों में से पुलिस ने नसीम की निशानदेही पर उसके घर से 39500 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने नसीम को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि किशोरों को बाल किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल किशोर कारागार गाजियाबाद में दाखिल करने रवाना किया गया।