फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर सिरफिरे युवक हो रहे हिंसक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। छेड़छाड़ का विरोध या फिर एकतरफा में सिरफिरे युवक हिंसा करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे ही दो युवकों ने छात्रा पर तेजाब डाल दिया। छेड़छाड़ के विरोध में उठाया गया यह अपराध पहला नहीं है, पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। जिसको लेकर जिले में न सिर्फ बवाल हो चुके हैं, बल्कि कई की जान भी जा चुुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को देहात कोतवाली के चिलकाना रोड पर एक छात्रा पर सिर्फ बाइक सवार युवकों ने सिर्फ इसलिए तेजाब डाल दिया क्योंकि छात्रा ने अपने परिजनों के समझाने के बाद एक आरोपी आसिफ से बात करना छोड़ दिया था। उससे संबंध खत्म कर दिए थे। जिस पर सिरफिरा युवक बौखला गया और उसने छात्रा पर एसिड अटैक कर दिया। इसी माह ऐसा ही एक मामला सदर कोतवाली के मल्हीपुर रोड पर हुआ। जहां बीकॉम की एक छात्रा पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था।
पिछले माह दिसंबर में ही कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने उसी गांव की छात्रा को चार गोलियां मारीं। इसलिए क्योंकि छात्रा की शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी। चार माह पूर्व ही रामपुर मनिहारान में तो बवाल ही हो गया था। दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया था कि जातीय संघर्ष तक की स्थिति पहुंच गई थी। सितंबर 2018 में बड़गांव में एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। नगर कोतवाली में एक विवाहिता ने छेड़छाड़ से परेशान होकर आग लगा ली थी। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यही नहीं 2017 में तो जनकपुरी थाना क्षेत्र की दो छात्राओं ने छेड़छाड़ से परेशान होकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया था। यही नहीं शिकायत प्रधानमंत्री तक पहुंच गई थी। प्रधानमंत्री के ट्वीट के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे पांच दस नहीं बल्कि दर्जनों मामले हैं, जिनमें छेड़छाड़ के विरोध में पीड़िता की जान पर भी बन गई।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वॉड हो रहे फेल
स्कूल, कॉलेजों के आसपास छेड़छाड़ के मामलों को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया। सहारनपुर में प्रत्येक थाना पुलिस के साथ एंटी रोमियो की टीम है, लेकिन छेड़छाड़ के मामले रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। बुधवार को हुई वारदात भी एंटी रोमियो की निष्क्रियता का ही परिणाम है। राह चलती युवतियों और स्कूल आती-जाती छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्कूल, कालेजों की छुट्टी के समय शोहदे बेखौफ होकर सड़कों पर खड़े होकर छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें