फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी पर लामबंद हुए पार्षद, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदसलूकी पर लामबंद हुए पार्षद, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा पार्षद को उठाकर थाने ले जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को भाजपा समेत अन्य पार्षदों ने बैठक कर घटना की निंदा की। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। महापौर संजीव वालिया ने भी पार्षद के घर जाकर उनकी मां से बात की। कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सोमवार को वार्ड संख्या 21 की प्रेमपुरी कॉलोनी में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बुलावे पर बीच बचाव करने के लिए स्थानीय पार्षद कार्तिक चौहान पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत भी करा दिया। रात में करीब दस बजे फिर से दोनों पक्षा आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों की बजाय पार्षद के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उनकी मां के साथ भी गाली गलौज की गई। इतना ही नहीं, पुलिस पार्षद को उठाकर थाने ले गई। पार्षद का आरोप है कि दरोगा ने उन्हें एनकाउंटर करने की धमकी दी। परिजनों ने इसकी सूचना भाजपा नेताओं को दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे, जो पार्षद को छुड़ाकर घर लाए। पूरे प्रकरण को लेकर पार्षदों में पुलिस के प्रति रोष है। मंगलवार को पार्षदों ने बैठक कर घटना की निंदा की। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में बुधवार को एसएसपी से मिलने की बात कही। महापौर संजीव वालिया भी मंगलवार को पार्षद के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पार्षद कार्तिक चौहान ने महापौर से न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------
पार्षद के साथ पुलिस द्वारा बदसलूकी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जैसा कि बताया जा रहा है कि पुलिस ने पार्षद को एनकाउंटर करने की धमकी दी है वह किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। प्रकरण में पुलिस अधिकारियों से कहकर मामले की जांच कराई जाएगी। किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सभी को सम्मान से जीने का अधिकार है।
- संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें