फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में बाप और बेटी पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में बाप और बेटी पर हमले का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। परिवारवाद की तारीख पर कचहरी परिसर पहुंची बाप और उसकी बेटी ने एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर हमला कर दिया। बाप और बेटी को मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया और दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना नागल के गांव लाखनौर निवासी अमे सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सलोनी और दामाद हरीश कुमार के बीच दीवानी कचहरी के समझौता केंद्र में वाद की सुनवाई होनी थी। दोपहर दो बजे कोर्ट में दोनों पक्ष उपस्थित थे। अमेसिंह ने आरोप आरोप लगाया कि दोपहर करीब तीन बजे सुनवाई के दौरान दामाद हरीश और उसके साथ आई उसकी मां ने उसकी बेटी पर हमला करते हुए उसका गला दबा दिया। उसने और बेटी ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें आरोपियों के चंगुल से उन्हें बचाया। इस दौरान उसे और उसकी बेटी को चोटें भी आ गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। और दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल बाप-बेटी का मेडिकल कराया। इस मामले में अमेसिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें