फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचीटी प्रकरण: सीओ व पुलिस टीम के साथ हुई धक्कामुक्की का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बचीटी प्रकरण की वीडियो वायरल होने से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ हुए हैं। 3 मिनट 15 सेकेंड की वीडियो में कुछ युवक सीओ की गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों को बाहर खींचने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व बचीटी गांव में प्रधान के घर दबिश देने गए सीओ और पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवक पुलिस जीप में बैठे पुलिसकर्मियों को जबरन बाहर खींचने का प्रयास कर रहे हैं और उनके साथ मारपीट करते हुए भी दिख रहे हैं। इतना ही नहीं कई युवक सीओ की गाड़ी पर भी चढ़े दिखाए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो कहां से वायरल हुई इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। सीओ सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं और ये वीडियो वायरल किसने की है।
बचीटी प्रकरण का शासन ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट मांगी
देवबंद। बचीटी प्रकरण पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के गले की फांस बन गई है। मामले में शासन ने रिपोर्ट तलब कर ली है। जिसके बाद से अधिकारी टेंशन में आ गए हैं। बताया गया है कि शासन ने डीएम और एसएसपी से प्रकरण से जुड़ी रिपोर्ट तलब की है। जबकि खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पहले ही बचीटी से जुड़ी पूरी रिपोर्ट लखनऊ भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें