फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली और बारात की बस की भिड़ंत, चालक-परिचालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली और बारात की बस की भिड़ंत, चालक-परिचालक गंभीर
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बारात लेकर लौट रही बस को गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में बस का चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव टपरी के पास संतागढ़ से एक बारात 21 फरवरी को रामपुर मनिहारान थाने के गांव घसौती आई थी। देर शाम जब बस गांव लौट रही थी। सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर गांव सकतपुर के पास गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने सामने से उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगाने से बस का आगे वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से बस का चालक मुकेश कुमार निवासी कम्बोहमाजरा व परिचालक सुरेंद्र कुमार निवासी गांव बांदूखेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर चालक मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। एसओ ने बताया कि पुलिस ट्रैक्टर ट्राली व उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें