फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी के आरोप में तीन गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने हाकम शाह कॉलोनी में गोकशी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन गोवंश को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को मोहल्ला हाकम शाह में पुलिस को गोकशी होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस के अनुसार मौके पर कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, कटान के उपकरण, मांस बरामद किया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना नाम ढोलीखाल इमली तला निवासी शाहवेज कुरेशी उर्फ मोंटी, शाहिद निवासी इंदिरा चौक गली नंबर 4 एवं कादिर निवासी वर्धमान कॉलोनी गली नंबर एक को गिरफ्तार किया है। जबकि घेर स्वामी तासीन गाड़ा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें