फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे और बाइक के साथ पकड़े दो बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे और बाइक के साथ पकड़े दो बदमाश
विज्ञापन


नानौता (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने दो बदमाशों को तमंचों, बाइक और नकदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनो बदमाश कई लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन पर अलग-अलग थानों में करीब 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
नानौता थाने पर मौजूद एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि थानाध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई अजयवीर सिंह आदि द्वारा बुधवार रात करीब 2:30 बजे थाना क्षेत्र के गांव हिमामपुर नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों अर्जुन सिंह उर्फ छोटा निवासी इस्माईलपुर थाना कुतुबशेर और दीपक निवासी चंद्रपाल खेड़ी थाना नकुड़ ने तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा सहित दो कारतूस, एक चाकू और दो हजार रुपये की नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया एक बदमाश अर्जुन सिंह जिला बदर होने के चलते जिले में अवैध रूप से पाया गया। इसलिए उसके विरूद्व थाना नानौता पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने गंगोह क्षेत्र में 6 फरवरी 2015 को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2 लाख की लूट, 29 मई 2015 को थाना तीतरो क्षेत्र के गांव बरसी के जंगल से महिला के सोने के कुंडल आदि जेवरात सहित 15 हजार रुपये की लूट और कुछ दिन पूर्व नानौता क्षेत्र में ताला तोड़कर काफी सामान चोरी करना भी स्वीकार किया है। इन सभी मामलों में संबंधित थानों पर मुकदमे दर्ज है। पकड़े गए बदमाश अर्जुन सिंह पर आठ जबकि दीपक पर 12 मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें